फिरोज़ाबाद: दक्षिण थाना पुलिस ने मोहल्ला कुरैशियान में 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार; ₹2500 नकद, मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद
थाना दक्षिण पुलिस टीम ने रविवार तड़के तीन बजे क़रीबन मुखबिर की सूचना पर सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है यह गिरफ्तारी थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला5 कुरेशियान क्षेत्र से हुई है, जहां पुलिस टीम ने ताश खेलते हुए मौके से सभी आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से 2500 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और दो मोबाइल फोन बरामद किए।