स्याना: थाना नरसैना क्षेत्र के ग्राम गेसूपुर निवासी युवक ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर घायल करने का लगाया आरोप
Siyana, Bulandshahr | Aug 19, 2026
थाना नरसैना क्षेत्र के ग्राम गेसूपुर निवासी युवक ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को फैजान ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही एक युवक ने पुरानी रंजिश मानते हुए पीड़ित को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। वही हाथ पर चाकू लगने से पीड़ित घायल हो गया।