जतारा: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, जतारा-पलेरा मार्ग पर लगा घंटों जाम
ग्राम कुड़ियाला में अवैध शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने जतारा-पलेरा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है और शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। सूचना पर पहुंची प