हथुआ: मीरगंज में भसूर ने भाई और उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल किया, पीड़िता ने थाने में दी शिकायत
मीरगंज शहर के हथुआ मोड़ के समीप मेन रोड पर भसूर ने अपनी भाई और उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अंजू देवी व अजय कुमार को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ। घायल अंजू देवी ने मीरगंज थाने में लिखित शिकायत दी है जिसमें कहा है कि मीरगंज शहर के हथुआ मोड़ स्थित अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान को अपने पति के साथ खोलने गई थी।