कन्नौज: कृषक समृद्ध आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह का दौरा, सर्किट हाउस में कृषि अधिकारियों के साथ हुई बैठक
गुरुवार को कन्नौज के सर्किट हाउस में कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह पहुंचे। सर्किट हाउस में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। सदस्य कुलजीत सिंह के द्वारा कृषकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की साथ ही खाद्य की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। सरकार की मनसा अनुरूप किसानों को दिक्कत ना हो यह बात बैठक में कही गई।