कन्नौज: इनायतपुर गांव में बीमारी फैलने की खबर पर जागा स्वास्थ्य विभाग, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा- भेजी गई टीम
इनायतपुर गांव में बीमारी फैलने से जुड़ी खबर चलाने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और गुरुवार को ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जांच टीम को गांव में भेजा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर गांव में दवाइयां का भी छिड़काव कराया जा रहा है साथ ही लोगों की जांच भी हो रही है। मामले को लेकर उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी बृजेश कुमार ने जानकारी साझा की है।