कन्नौज: धनतेरस और दिवाली पर बिजली संकट न हो, जिला कलेक्ट्रेट में डीएम ने उद्योग बंधु बैठक में दिए निर्देश
डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार पर जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक पूरी हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि व्यापारियों को आने वाली समस्याओं को हल किया जाए। धनतेरस दीपावली पर बिजली संकट ना हो। कुछ व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को रखा जिनके निस्तारण के लिए डीएम ने निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।