कन्नौज: मिशन रोजगार के तहत 10 नव चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को विकास भवन में मिले नियुक्ति पत्र, हुआ कार्यक्रम
कन्नौज विकास भवन सभागार में गुरुवार को मिशन रोजगार के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले में नवचयनित हुए 10 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला और तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।