लालगंज: सोनगढ़ा गांव निवासी 4 आरोपियों के खिलाफ जिलाधिकारी के अनुमोदन पर हलिया थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी चार आरोपियों के विरुद्ध जिलाधिकारी के अनुमोदन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज की गई है। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाना अध्यक्ष ने बुधवार दोपहर बाद 2:00 बजे बताया कि सोनगढ़ा निवासी चारों आरोपियों के खिलाफ महिला संबंधी अपराध का मुकदमा दर्ज है। वर्तमान में चारों आरोपी जेल में बंद है।