चकरनगर: राजकीय इंटर कॉलेज सिन्डोस में ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई
राजकीय इंटर कॉलेज सिंडौस में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों, अभिभावकों और छात्रों ने ग्राम प्रधान सज्जन सिंह राजावत को साथ लेकर सप्ताह भर से लगातार रिक्त पदों पर तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग कर रहे है।। मंगलवार दोपहर 1 बजे ग्राम प्रधान सज्जन सिंह राजावत ने जानकारी दी कि इस समस्या के संबंध में पिछले वर्ष भी कई बार मांग कर चुके है ।