टीकमगढ़: चंद्रपुरा गाव के पास सड़क हादसे में एक वृद्ध हुआ घायल,सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
चंद्रपुरा गाव के पास एक वृद्ध सड़क हादसे का शिकार हो गया।बताया गया कि वृद्ध खरगापुर से टैक्सी में सवार होकर अपने गाव खजरार जा रहा था,रास्ते में चंद्रपुरा गाव के पास अचानक टैक्सी अनियंत्रित होने से वह चलती टैक्सी से नीचे गिरकर घायल हो गया।घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया,जहां उसका उपचार किया जा रहा हैं।