केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं उद्यानिकी मंत्री श्री कुशवाह ने ट्रॉमा सेंटर पहुँचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली
हादसे में मृत हुए लोगों के परिजनों के प्रति शोक संवेदनायें व्यक्त कीं
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार – रविवार की दरम्यानी रात शीतला माता मंदिर के समीप ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की सूचना मिलने पर दु:ख व्यक्त करते हुए सभी मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदनायें व्यक्त की हैं। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह रविवार को जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुँचे और दुर्घटना में घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने अस्पताल पहुँचकर घायलों के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके परिजनों से चर्चा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधकों से कहा है कि घायलों का समुचित उपचार हो, यह सुनिश्चित किया जाए। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं मंत्री श्री कुशवाह ने हादसे में मृत हुए सभी श्रद्धालुओं के प्रति गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया के साथ विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया व पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी ट्रॉमा सेंटर पहुँचे।
#gwalior
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Gwalior, Madhya Pradesh | Oct 18, 2026