शीतला माता मंदिर हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, जीवाजी विश्वविद्यालय गेट पर निकाला कैंडल मार्च,
ग्वालियर। शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के गेट पर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं, कैंडल मार्च में रविंद्र सिंह भदौरिया (प्रदेश महामंत्री, कांग्रेस), मोहित प्रताप सिंह भदौरिया (छात्र नेता, NSUI), जीतू गुर्जर (अध्यक्ष, भीष्म सेना), अक्षय प्रताप सिंह भदौरिया (अधिवक्ता), धर्मेंद्र कटारे, शिवम भदौरिया, पीयूष त्यागी, जतिन त्यागी, अरुण लाखरा, गोलू भदौरिया और शौर्य कुशवाह सहित कई लोग मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च के माध्यम से दिवंगत आत्माओं की