विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने ट्रॉमा सेंटर पहुँचकर घायल लोगों के इलाज की जानकारी ली
अस्पताल प्रबंधन से कहा संवेदनशीलता के साथ करें बेहतर से बेहतर इलाज
शोक संतृप्त परिवारों के प्रति व्यक्त कीं संवेदनायें
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुँचकर शीतला माता मंदिर के समीप हुई दु:खद दुर्घटना में घायल लोगों के इलाज की जानकारी ली। उन्होंने जीआर मेडीकल कॉलेज के अधिष्ठाता, जेएएच प्रबंधन एवं घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सकों से चर्चा कर संवेदनशीलता के साथ उपचार करने के लिये कहा। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने इस हृदय विदारक दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदनायें व्यक्त की । साथ ही ईश्वर से घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ करने की प्रार्थना की है। विधानसभा अध्यक्ष ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार द्वारा सभी घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज कराया जायेगा। सरकार संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ है।
#gwalior
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh