भिवानी: थाना तोशाम पुलिस ने तोशाम स्थित दुकान में रुपये चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम के मुख्य सिपाही राकेश कुमार ने दुकान में चोरी करने के मामले में आरोपी को तोशाम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुनील उर्फ विजय पुत्र राजेश निवासी वार्ड नंबर- 7 तोशाम के रूप में हुई है।जांच इकाई के द्वारा आरोपी से ₹ 1,100/- बरामद किए गए हैं।