भिवानी: विधा नगर में एक मजदूर की अचानक से तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
विद्यानगर निवासी 38 वर्षीय सुनील यादव एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। उसके स्वजन ने बताया कि वह कुछ दिनों से बुखार ग्रस्त था, जिसके कारण उसकी तबीयत खराब रहती थी। अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। स्वजन से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और आगमी कारवाही की।