भिवानी: वित्त मंत्री जेपी दलाल ने लोहारू व सिवानी में सुनी लोगों की समस्याएं
प्रदेश के वित्त मंत्री जेपी दलाल ने सिवानी और लोहारू का दौरा कर लोगों की सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वित्त मंत्री ने सिवानी के रेस्ट हाउस में और लोहारू के कैंप कार्यालय मेें लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि लोहारू सिवानी सहित पूरे क्षेत्र में बिजली पानी, सडक़ें और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को सशक्त बनाया जाए।