फुलवरिया: भागवत परसा में असमाजिक तत्वों ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार गिराई, मुखिया ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
फुलवरिया थाना क्षेत्र के भागवत परसा गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र की दिवार को असमाजिक तत्वों ने गिरा दी। घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है।इस संबंध में सोमवार की दोपहर 3 बजे मुखिया अल्ताफ हुसैन ने थाने में लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की है। मुखिया ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी दिवार को गिरा दिया गया है।