तोपचांची: तोपचांची बुधनी हटिया के पास जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की अपील
तोपचंची प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने बुधवार को जिला प्रशासन से तोपचांची बुधनी हटिया के पास जीटी रोड से सटे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि जीटी रोड से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में पूर्व में अज्ञात वाहन से घटना हो चुकी है.जिला प्रशासन से मांग है कि अतिशीघ्र संज्ञानलेते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया जाये।