कोल: जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जनता द्वारा कराने की मांग, BVS ने कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया
Koil, Aligarh | Sep 18, 2025 अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जनता द्वारा किए जाने की मांग भ्रष्टाचार विरोधी सेना ने उठाई है। भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष पंडित केशव देव अपने कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार दोपहर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में उन्होंने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया है।