कोल: रंजीत गढ़ी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम हाउस
Koil, Aligarh | Sep 18, 2025 गांव रंजीत गढ़ी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। 45 वर्षीय राजेंद्र खैर चेयरमैन संजय शर्मा की कोल्ड स्टोरेज पर मुनीम का काम किया करते थे। राजेंद्र बुधवार रात्रि कोल्ड स्टोरेज से काम खत्म करने के बाद अपने गांव की ओर लौट रहे थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। गुरुवार सुबह उनका शव रजवाहे के निकट पड़ा मिला।