कोल: अकराबाद पुलिस ने जिरौली हीरासिंह से 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 2 तमंचे व 2 कारतूस बरामद
Koil, Aligarh | Sep 18, 2025 एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में थाना अकराबाद पुलिस ने जरौली हीरा सिंह से दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त वाहिद पुत्र इकबाल व अकबर पुत्र इकबाल शातिर किस्म के हैं जो कि क्षेत्र में अवैध तमंचे व कारतूस लेकर घूम रहे थे।