कोल: डीआरएम रेलवे ने अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, खामियों को सुधारने के दिए निर्देश
Koil, Aligarh | Sep 18, 2025 अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन का डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने गुरुवार को निरीक्षण किया है। डीआरएम रजनीश अग्रवाल गुरुवार सुबह निरीक्षण यान से रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तो उन्हें रेलवे स्टेशन पर कई खामियां नजर आयीं। उन्होंने तुरंत रेलवे अधिकारियों को मिली खामियों को सुधारने के निर्देश दिए।