गढ़ी: गढ़ी के वाशिंदे बिजली और पानी की मूलभूत सुविधाओं के लिए विभागों के चक्कर काटने को मजबूर, अघोषित बिजली कटौती से आक्रोश
परतापुर गढ़ी नगरपालिका क्षेत्र के गढ़ी कस्बे में बिजली विभाग की मनमानी से लोगों का सब्र जवाब दे गया है। अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोग आज सुबह बिजली विभाग के दफ्तर पहुंच गए और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार गढ़ी कस्बे में पिछले कई दिनों से हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।