3 महीने में 8 हत्याएं, गांव में दहशत फैलाने वाला साइको किलर गिरफ्तार! छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में हुई 8 हत्याओं का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, गांव के ही रामसहाय जायसवाल ने पिछले 3 महीनों में 8 लोगों की हत्या की। आरोपी छोटी-छोटी बातों, पुरानी रंजिश, कर्ज विवाद, टोना-टोटका के शक और पत्नी पर गलत नजर रखने की आशंका को लेकर लोगों को निशाना बनाता था। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद वह पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने और अंतिम संस्कार में भी शामिल होता था। पुलिस ने आरोपी साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया है। #PsychoKiller #Chhattisgarh #crimestory