जमुई: DM ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया, IMA और लाइंस क्लब ने 15 यूनिट रक्तदान कर लोगों को जागरूक किया
Jamui, Jamui | Jun 15, 2026 सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में सोमवार को आईएमए यानि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और लाइंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन ने फीता काटकर किया। वहीं आईएमए और लाइंस क्लब द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में दोपहर 2:00 बजे तक कुल 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।