फिरोज़ाबाद: सलेमपुर में 'छोटे बच्चों की गुहार: मुख्यमंत्री जी, हमारा स्कूल बंद न करें' आप के स्कूल खोलो अभियान में छलका दर्द
आम आदमी पार्टी का 'स्कूल खोलो अभियान' लगातार जारी है। शनिवार दोपहर सवा तीन बजे क़रीबन आप नेता एडवोकेट अमित गर्ग सलेमपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और बच्चों व अभिभावकों से संवाद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार गरीब बच्चों के अधिकारों के साथ अन्याय कर रही है। बताया कि सरकार द्वारा राज्यभर में 27 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद किए जा रहे हैं।