फिरोज़ाबाद: कटरा बनाम गढ़ैया! आपसी झगड़े ने पकड़ा तूल, दो अधेड़ गिरफ्तार, थाना दक्षिण पुलिस की कार्रवाई
थाना दक्षिण क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए आपसी विवादों ने तूल पकड़ लिया। कटरा निवासी बबलू (57) और गढ़ैया निवासी माजिद हुसैन (55) आपसी झगड़े में उलझ गए, जिससे क्षेत्र में शांति भंग की आशंका उत्पन्न हो गई। थाना दक्षिण उपनिरीक्षक कपिल कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन दोनों को गिरफ्तार किया।