फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद के समाजसेवी डॉ. अमित गुप्ता 'रक्तवीर' को नई दिल्ली में मिला ‘उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान 2025’
ब्लड डोनेशन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए फिरोजाबाद निवासी डॉ. अमित गुप्ता 'रक्तवीर' को ‘उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नेशनल यूथ पावर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शनिवार दोपहर सवा तीन बजे क़रीबन संविधान क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में प्रदान किया गया।