फिरोज़ाबाद: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के अभियान में थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपित संजय पचौरी पुत्र गंगाशरण को नगला भाउ चौराहे से शनिवार दोपहर दो बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दक्षिण योगेन्द्रपाल सिंह संग टीम रही