मढ़ौरा: मढ़ौरा चीनी मिल परिसर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Marhaura, Saran | Jul 14, 2026 मंगलवार को मढ़ौरा चीनी मिल परिसर का गन्ना उद्दोग विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रुप से निरीक्षण किया और आवश्यक बिन्दुओं पर निर्देश दिये। इस संबंध में मंगलवार की दोपहर एक बजे अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार गौरव ने कहा कि मढ़ौरा चीनी मिल के सभी भूमि को अधिग्रहण करके विभाग को अग्रतर कार्यवाई के लिए सौंप दिया जाएगा ।