आमला: सीएम राइस स्कूल मार्ग पर बारिश होने से कीचड मे हुई सड़क तब्दील, बसों मे सवार 650 बच्चों को जान का खतरा बना
Amla, Betul | Jul 29, 2026 आमला तहसील मे 29 जुलाई को 4 बजे करीब आमला के सीएम राइस स्कूल परिसर मार्ग पर बारिश होने से सड़क कीचड मे तब्दील हो गया है। स्कूल तक पहुंचने वाला मार्ग इन दिनों बारिश के कारण पूरी तरह कीचड मे तब्दील हो गया है। ऐसे मे स्कूल बसों से आने जाने वाले करीब 650 बच्चों को रोजाना जान जोखिम मे डालकर आवागमन करना पड रहा है।