शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने की। इस मौके पर पुलिस और राजस्व से संबंधित 35 शिकायतें हैं जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया बची हुई शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।