तेंदूखेड़ा: समनापुर में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ₹65 लाख के उपस्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
जबेरा विधानसभा अंतर्गत तारा देही मंडल के ग्राम समनापुर में गुरुवार की शाम 6 बजे मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से आसपास के अनेक ग्रामों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान होगी।