ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में जीजा द्वारा अपनी साली से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
#crimenews #gwaliorpolice #newsimpact
साली, गर्भवती बहन की देखभाल के लिए जीजा के घर आई थी। गर्भवती बहन जब निजी अस्पताल में भर्ती थी तो डिलेवरी के दो दिन बाद उनकी नवजात बच्ची खत्म हो गई थी।इस दौरान देखभाल के लिए किराए पर लिए कमरे में जीजा-साली रुके यहीं जीजा ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने साली के विरोध करने पर व परिजन को शिकायत करने की बात पर उसकी बहन को तलाक देने की धमकी दी। बहन का घर बर्बाद न हो इसलिए वह चुप रही। बाद में जब जीजा ने अपनी पत्नी को परेशान करना शुरू किया तब साली ने पूरी घटना अपने परिजन को बताई और फिर परिजन ने पड़ाव पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ASP सुजावल जग्गा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।