परैया: अवधेश हत्याकांड में शामिल लाइनर उपरहुली गिरफ्तार, निशानदेही पर बाइक व तलवार जब्त
Paraiya, Gaya | May 7, 2026 परैया थाना क्षेत्र के खारपर हुए अवधेश हत्याकांड में शामिल एक लाइनर को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। SDPO सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ विक्रम से हुई है। जिसकी निशानदेही पर पिपरा स्थित मौसी के घर से हत्या में प्रयुक्त एक बाइक और एक तलवार बरामद की गई है। घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बहुत जल्द होगी।