हरसूद: हरसूद पुलिस ने 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की
Harsud, Khandwa | Jul 21, 2026 नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत मंगलवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग हरसूद पुलिस द्वारा नगर की अरिहंत पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। नशे के दुष्परिणाम विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में कक्षा नवमी से 12वीं तक के 128 विद्यार्थियों ने भाग लिया।