जमुई: पुलिस लाइन में CRPF 215 बटालियन ने मनाया 16वां स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, DM और SP रहे शामिल
Jamui, Jamui | Apr 4, 2026 CRPF 215 बटालियन ने अपना 16वां स्थापना दिवस शुक्रवार की रातभर जमुई पुलिस लाइन में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान वीर जवानों के सम्मान में विशेष गार्ड द्वारा सलामी दी गई। उक्त जानकारी शनिवार की सुबह 10:00 बजे प्रेस रिलीज, तस्वीर व वीडियो जारी कर दी गई है।