बक्सर: DEO ने जिले के उच्च विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की, निर्देश दिए
Buxar, Buxar | Dec 26, 2024 जिले के विद्यालयों में पठन-पाठन को बेहतर बनाने एवं विद्यालयों के विकास को लेकर डीइओ अमरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व मे गुरुवार को संध्या 4 बजे बैठक आयोजित की गई.जिसमे विद्यालयों मे पठन पाठन,आईसीटी लैब संचालन समेत बच्चों को सरकार से मिलने वाली अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई.जिसे प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों के बच्चों को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया गया.