मेहनगर: मोहम्मदपुर के पास ऑटो के पलटने से राजकीय आईटीआई में तैनात बाबू की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मदपुर के पास ऑटो रिक्शा के किसी कारण से पलट जाने से उस पर यात्री के रूप में सवार मेंहनगर थाना क्षेत्र में स्थित राजकीय आईटीआई में तैनात बाबू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय पंकज कुमार श्रीवास्तव निवासी बयासी थाना सिधारी प्रतिदिन की तरह अपने ड्यूटी स्थल से गुरुवार को दिन में अपने घर वापस लौट रहे थे।