पिंडवाड़ा: खनन परियोजना के विरोध में भारजा सीट पर चुनाव बहिष्कार की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण उप तहसील कार्यालय पहुंचे
भावरी पंचायत समिति की वार्ड संख्या 8 भारजा सीट पर पंचायतीराज चुनाव को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। प्रस्तावित कमलेश मेटा कास्ट खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान करते हुए भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन वापस कराने की मांग उठाई। इस मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण उप तहसील कार्यालय पहुंचे। खनन परियोजना के वि