विजयनगर: अजमेर संभागीय आयुक्त ने बिजयनगर में शहरी सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षण, पात्रों को बांटे पट्टे
अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे बिजयनगर नगर पालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।शिविर में पात्र व्यक्तियों को पट्टे वितरित कर संवाद किया।