Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
image
image
image
image

संभावित बाढ़ एवं सुखाड़-2026 की समीक्षा बैठक। श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़-2026 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य, कृषि, स्वास्थ्य, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की तैयारियां ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिले के घाटकुसुम्भा अंचल में हरोहर नदी एवं टाल क्षेत्र के कारण जल-जमाव की संभावना को देखते हुए विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया। 1 जनवरी से 17 अगस्त 2026 तक जिले में सामान्य वर्षापात 797.93 मिमी के विरुद्ध 424.99 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। जिले के सभी 54 ऑटोमैटिक रेन गेज क्रियाशील हैं। बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु 15 निजी नाव, 22 प्रशिक्षित गोताखोर, 19 लाइफ जैकेट, 6,510 पॉलीथीन शीट्स, 10 राहत शिविर एवं 10 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। अनुग्रहिक अनुदान हेतु 62,681 लाभार्थियों का आधार सत्यापन पूर्ण किया गया है। कृषि क्षेत्र में धान का 24,144.5 हेक्टेयर में आच्छादन हो चुका है। कम वर्षा की स्थिति में डीजल अनुदान एवं वैकल्पिक फसलों के बीज की व्यवस्था की गई है। पशुपालन, स्वास्थ्य, पेयजल एवं विद्युत विभागों द्वारा भी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की गई हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अंचलाधिकारी तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी रखते हुए किसी भी आपात स्थिति के लिए अलर्ट मोड में रहें।

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 17, 2026

MORE NEWS