नौगांव: इमाम चौक की सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण, पहले हटा 18×18 फीट कब्जा; मोहल्लेवासियों ने सीएमओ से की शिकायत
वार्ड क्रमांक 14 स्थित तकिया मोहल्ला के इमाम चौक के पास सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका सीएमओ को दो अलग-अलग शिकायतें सौंपकर सार्वजनिक जमीन पर हो रहे निर्माण को रुकवाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व में न्यायालय के आदेश पर नगर पालिका द्वारा