खींवसर: खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर 4 चरणों में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक का हुआ आयोजन
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में चार चरणों में बैठक का हुआ आयोजन। इस दौरान बैठक में नागौर जिले भर के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व विधायक मौजूद रहे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने खींवसर में उपचुनाव में जीत हासिल करने का मंत्र दिया।