जमुई: लक्ष्मीपुर में बाल विवाह रोकने के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, बेटियों की शिक्षा पर दिया गया जोर
Jamui, Jamui | Jul 5, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में लक्ष्मीपुर प्रखंड की मडैया पंचायत के करणपुर सामुदायिक भवन में रविवार 1 बजे के करीब नालसा की आशा योजना-2025 के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। पैनल अधिवक्ता राजकुमार यादव ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका का विवाह कराना कानूनन अपराध है।