🔴 बलिया में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही के आरोप में तीन कांस्टेबल निलंबित
बलिया। जनपद में पुलिस विभाग ने लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में कांस्टेबल बृजेश कुमार, नर्सिंग पटेल और प्रशांत जायसवाल शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, मोहित कुमार की मारपीट की शिकायत पर पुलिस सुशील कुमार राम को पूछताछ के लिए लेकर आई थी। आरोप है कि इस पूरे मामले की जानकारी न तो लालगंज चौकी को थी और न ही दोकटी थाने को दी गई थी।
तीनों कांस्टेबल दोकटी थाना क्षेत्र की लालगंज चौकी पर तैनात थे। मामले में लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने तीनों को निलंबित कर दिया है।
Deoria, Deoria | Nov 23, 2026