नईसराय: गुरुवार दोपहर नई सराय क्षेत्र में हुई रिमझिम बारिश, झमाझम का इंतजार
गुरुवार दोपहर दो बजे से आधा घंटे हुई बारिश से किसानों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, नई सराय क्षेत्र में अभी भी झमाझम बारिश का इंतजार है। क्षेत्र में आमतौर पर 20 जून को ही मानसून की आमद हो जाती थी। लेकिन कुछ मौकों को छोड़ दिया जाए तो आज 2 जुलाई तक नई सराय क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। जिससे खरीफ फसल की बुवाई को लेकर किसान खासे चिंतित है।