शुजालपुर: ग्राम कमलिया में ‘सेवा सेतु अभियान’ में शामिल हुए मंत्री परमार
ग्राम कमलिया में शनिवार को ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यक्रम में सहभागिता कर पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ वितरित किए। इस दौरान मंत्री परमार ने कहा कि शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता ह