धौलछीना: रोयत गधेरे में बहे युवक का शव बरामद, धौलछीना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा
धौलछीना के पास रोयत गधेरे में बहे युवक का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया है। पानी कम होने के बाद ग्रामीणों ने गधेरे के पास ही शव देखा। बुडेरा निवासी कार चालक शंभू राम पुत्र पूरन राम बीते शनिवार को एक अन्य साथी के साथ पैदल रास्ते से कनारीछीना की ओर निकल गया। कुछ आगे जाने पर ढलान में दोनों का संतुलन बिगड़ गया और रोयत गधेरे में जा गिरे।